{"_id":"5824caa44f1c1bf47eb3a9c5","slug":"dowry-deaths-reported-in-connection-with-the-murder-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर की रेलवे कालोनी में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि दहेज नहीं देने पर ससुरालियों ने लक्ष्मी (22) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।
ललितपुर के तालबेहट पतवारी निवासी खुशी लाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी ललितपुर के जखौरा थानांतर्गत कल्यानपुर हाल निवासी काठ का पुल रेलवे कालोनी निवासी नरेंद्र के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दो लाख रुपये और दो एकड़ जमीन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, ससुर कोमल, सास सरोज, ननद भारती और देवर गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लक्ष्मी का शव बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला था।