फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth electrocuted upon switching on fan; dies.

Hardoi News: पंखा चलाते ही करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth electrocuted upon switching on fan; dies.
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के मढ़िया मजरा थोक माधव गांव में शुक्रवार शाम कमरे में रखा पंखा चलाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मढ़िया मजरा थोक माधव निवासी अनिल कुमार (38) खेती करने के साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी मधुरा के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी मधुरा ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अनिल काम से घर पहुंचे और कमरे में रखा पंखा चलाने के लिए गए।
विज्ञापन

पंखा चलाते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। उसकी चीख सुनकर पत्नी कमरे की ओर दौड़ी। वहां अनिल जमीन पर पड़े थे। परिजन ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed