फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   online fraud

Hardoi News: सीओ के पेशकार के दो खातों से 51 हजार की ऑनलाइन ठगी

Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
online fraud
शाहाबाद। साइबर अपराधियों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी व पेशकार के दो बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने करीब 51 हजार रुपये की क्रेडिट कार्ड से ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी शिवेंद्र मिश्रा का वेतन खाता बिलग्राम की बैंक ऑफ बड़ौदा में है। इसी खाते से जुड़े क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने 19 अगस्त की शाम करीब छह बजे 19,999 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। इसके बाद 21 अगस्त को भी 700 रुपये की खरीदारी की। इतना ही नहीं, दूसरे बैंक आरबीएल बजाज के क्रेडिट कार्ड से भी 30,999 रुपये की खरीदारी संगीता मोबाइल केयर से किए जाने की जानकारी मिली। दोनों खातों से रकम निकलने की जानकारी होने पर पेशकार सकते में आ गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल सिम का क्लोन बनाकर आईडी और पासवर्ड हैक किए और इसके बाद क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस की मदद से साइबर अपराधी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed