{"_id":"57210a4a4f1c1bf631a924b5","slug":"death-decided-behalf-of-daughter-inlaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधू की जगह ससुर को कर दिया मृत घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्रवधू की जगह ससुर को कर दिया मृत घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
death, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक की लापरवाही से बुधवार को मेडिकल चौकी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद खुलासा हुआ कि जिंदा आदमी को मृत दर्शाकर मेमो काट दिया गया है।
बुधवार की सुबह ललितपुर के पूरा कला थानांतर्गत गांव कंधारी कला निवासी गुड्डो (35) पत्नी दयाली की मौत हो गई। चिकित्सक ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर दयाली के पिता किशोरी (55) को मेमो में मृत घोषित कर दिया। यही नहीं, पोस्टमार्टम के लिए उसका मेमो काटकर पुलिस चौकी भेज दिया। पुलिस किशोरी का पंचायतनामा भरने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो वहां शव नहीं मिला।
पुलिस ने मेमो से शवों का मिलान कराया तो एक शव कम निकला। इससे पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों में हड़कंप मच गया और शव की तलाश शुरू हो गई। जब पोस्टमार्टम हाउस कर्मियों की जुबान से किशोरी का शव गायब होने की बात लोगों ने सुनी तो किशोरी सामने आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह मरा नहीं बल्कि जिंदा है। मरने वाली उसकी पुत्रवधू गुड्डो है। इस पर पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची और चिकित्सक को गलती सुधारने की हिदायत दी।