फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Czech bounced a two -year sentence

चेक बाउंस होने पर दो साल की सजा

Sun, 24 Jan 2016 01:37 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Czech bounced a two -year sentence
झांसी। दोस्ती में एक लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दो साल की कैद व डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या दो की अदालत में परिवाद पत्र प्रस्तुत करते हुए वादी रतनलाल आनंद ने बताया कि सुधीर कुमार जैन से उसकी मित्रता थी। सुधीर ने बताया कि उसे व्यापार में काफी घाटा हुआ है और मित्रता का वास्ता देकर उससे एक लाख रुपये मांगे। रतन ने उसे रुपये दे दिए।
विज्ञापन


दस मार्च 2006 को जब उसने पैसे वापस मांगे तो सुधीर ने उसे इंडियन ओवरसीज बैंक का चेक दे दिया। यह चैक रतन ने अपने सेंट्रल बैंक के खाते में लगाया तो उसे पता चला कि सुधीर का खाता ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सुधीर को इसका उलाहना देते हुए अपने पैसे वापस करने को कहा, लेकिन उसने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इस पर उसने अपने वकील देवेंद्र सिंह के माध्यम से 27 मार्च 2006 को नोटिस भेजा। नोटिस का जवाब न मिलने पर उसने न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत कर दिया।


मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने सुधीर को दोषी मानते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई तथा डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माने में से 1.43 लाख रुपये वादी को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed