{"_id":"573a312d4f1c1bd918ac8172","slug":"cylinder-burst-scorching-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने अफरा-तफरी, युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने अफरा-तफरी, युवक झुलसा
Jhansi
Updated Tue, 17 May 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने अफरा-तफरी, युवक झुलसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रसोई गैस के पाइप में हो रहे रिसाव को रोकने गया एक युवक सिलेंडर फटने से झुलस गया। धमाके से कमरे में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिया नंबर नौ स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाली बेनीबाई पत्नी स्व. बाबूलाल प्रतिदिन की भांति अपने कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उनके घर में रहने वाले किराएदार भी अपने काम में मशगूल थे। इसी दौरान बेनीबाई के गैस चूल्हे के पाइप में रिसाव होने लगा और उसमें आग लग गई। आग देख बेनीबाई और उसका पुत्र गोपाल मदद की पुकार करते हुए बाहर की ओर भागे। उनकी आवाज सुनकर किराएदार गीता का दामाद दतिया के ग्राम छोटी बड़ौनी निवासी भागीरथ पुत्र बलराम वहां भागा जहां गैस पाइप में आग लगी थी। उसने जैसे ही गैस पाईप खींचने का प्रयास किया, सिलेंडर फट गया। विस्फोट होने से कमरे में रखा हर सामान जलकर खाक हो गया और आग की चपेट में आया भागीरथ भी बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया था।