{"_id":"58558fb84f1c1bf95164a484","slug":"cops-arrest-man-accused-of-killing-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को कुचलकर मारने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को कुचलकर मारने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
पुलिस लाइन के हैलीपैड पर बैठे पुलिसकर्मी के पुत्र को 23 फरवरी 2015 में सरकारी गाड़ी से कुचलकर मारने और साथी को गंभीर घायल करने के आरोपी पुलिस कर्मी को नवाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक और सिपाही अभी फरार है, उसका आगरा के फतेहपुरसीकरी का आवास कुर्क कर दिया गया है।
पुलिस लाइन निवासी कल्लू प्रसाद यादव का पुत्र हर्षवर्धन यादव और उसका दोस्त ऋषि भारद्वाज पुलिस लाइन के मैदान पर 23 फरवरी 2015 को दौड़ने गए थे। दौड़ लगाने के बाद दोनों हैलीपैड के पास बैठ गए तभी सिपाही मुकेश द्विवेदी और विनोद कुमार सरकारी गाड़ी तेजी से चलाकर आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से दोनों को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां हर्षवर्धन की मौत हो गई। इस मामले में दोनों सिपाहियों के खिलाफ नवाबाद थाने में धारा 302 व 307 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, मगर कोई सफलता नहीं मिली, जिसके चलते पुलिस ने दोनों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की, जिस पर कोर्ट ने आदेश भी कर दिए।
शनिवार को नवाबाद थाना पुलिस को पता चला कि मुकेश द्विवेदी पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर है, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आगरा गई पुलिस टीम ने फरार सिपाही विनोद यादव के फतेहपुरसीकरी स्थित उसके आवास को कुर्क कर दिया।