{"_id":"57d5b7584f1c1bb461318e25","slug":"cctv-cameras-were-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार के श्रीतिरुपति ज्वैलर्स में खरीददारी करने आईं दो महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुराकर ले गईं। चोरी गईं चूड़ियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने महिलाओं को लाने वाले ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।
पांच सितंबर को सदर बाजार में स्थित श्रीतिरुपति ज्वैलर्स पर दो महिलाएं सोने के जेवर खरीदने के लिए आईं थीं। जेवरात देखने के दौरान दोनों महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चार चूड़ियां छुपा लीं। तमाम चौकसी के बावजूद किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। कुछ देर बाद वह ज्वैलरी पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से चली गईं। छह सितंबर को मंगलवार होने की वजह से दुकान बंद रही। सात सितंबर को जब दुकान खोलकर ज्वैलरी का मिलान किया गया तो चार सोने की चूड़ियां स्टॉक में कम मिली। जब पता नहीं चला तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। फुटेज में दोनों महिलाएं चूड़ियां चुराते साफ दिखाई दीं।
दुकान संचालक आरपी साहू ने सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने महिलाओं को दुकान पर लेकर आने वाले ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह सवारियों को चित्रा चौराहा से लेकर आया था।