फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp politicion‘s attack on petrol pump

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर हमला

Tue, 31 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
bjp politicion‘s attack on petrol pump
attack, jhansi hindi news - फोटो : demo pic
झांसी। भाजपा नेता अनूप अग्रवाल के भगवंतपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। कुछ समय बाद पेट्रोल पंप कर्मी घायलावस्था में बबेड़ी पुल के पास मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पंप मालिक ने हमलावरों पर 80 हजार रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा में आस्था पेट्रोलियम हाईवे सर्विस स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है, जिसको भाजपा नेता अनूप अग्रवाल का भाई अरुण संचालित करता है। पेट्रोल पंप से ओरछा निवासी एक डंपर कारोबारी डीजल लेता है। रोजाना की तरह सोमवार की रात लगभग 11 बजे चालक डंपर लेकर आया साथ में डंपर मालिक भी था।
विज्ञापन


डंपर में डीजल डलवाया। इस दौरान रुपयों को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मी शिवाजी नगर निवासी रामदास से विवाद हो गया। इसपर डंपर मालिक ने  तीन साथियों के साथ रामदास पर हमला कर दिया। इस दौरान पंप पर पेट्रोल भराने आया भगवंतपुरा निवासी सोनू नामक युवक बीच-बचाव करने लगा तो उसको भी डंपर कारोबारी और उसके साथी युवकों ने पीटा तथा पंप कर्मचारी रामदास को वे चार पहिया वाहन में डालकर ले गए। मध्य प्रदेश के थाना ओरछा क्षेत्र में ले जाकर बुरी तरह पीटकर बरुआसागर मार्ग पर बबेड़ी पुल के पास मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। घायल रामदास किसी प्रकार पंप पर पहुंचा और मालिकों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 उधर, पंप मालिकों की ओर से अनूप अग्रवाल के भाई उमाशंकर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कर्मचारी रामदास को आरोपी अपने वाहन में डालकर ले गए और मारपीट कर उसके पास से बिक्री के लगभग 80 हजार रुपये भी लूट लिए। सदर बाजार थानाध्यक्ष महेशचंद गौतम का कहना है कि मामला सिर्फ मारपीट का है। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed