{"_id":"584079864f1c1b2616de613a","slug":"alcohol-will-examine-all-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की सभी दुकानों की होगी जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की सभी दुकानों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने का मामला सामने आने पर आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा अब जिले की सभी शराब की दुकानों की जांच की जाएगी।
अंग्रेजी शराब के नामचीन ब्रांडों की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेची जा रही है। यह खेल इतनी सफाई से खेला जा रहा है कि शौकीनों को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। वह असली शराब के पूरे दाम देकर नकली शराब खरीदकर लाते हैं। यह स्थिति उनकी जेब पर तो भारी पड़ ही रही है, साथ ही स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सी पी मिशन कंपाउंड के पास स्थित एक दुकान में यह खेल पकड़ा गया है। इसके बाद विभाग ने सभी दुकानों की जांच का फैसला लिया है। एक सप्ताह तक अभियान चलाकर दुकानों की जांच की जाएगी।
बरतें सावधानी, करें शिकायत
झांसी। आबकारी विभाग के सिटी सर्किल के इंस्पेक्टर संदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शौकीन शराब के मामले में सावधानी बरतें। स्वाद गड़बड़ हो या नशा नहीं आ रहा हो या फिर बोतल के ढक्कन व होलोग्राम में छेड़छाड़ नजर आ रही हो तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें। इसके अलावा फोन पर जिला आबकारी अधिकारी आर एस गुप्ता (9454465676), सिटी सर्किल इंस्पेक्टर (9454466326), क्षेत्र दो इंस्पेक्टर राजकिशोर (9454466327) व क्षेत्र तीन के इंस्पेक्टर शैलेष कुमार तिवारी (9454466330) पर दी जा सकती है। इसके अलावा आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शौकीन बोतल का उपयोग करने के बाद उसे तोड़कर डस्टबिन में डालें, ताकि दुबारा उसका उपयोग नहीं किया जा सके।