{"_id":"a161f3144292e81979c67c35d0a25d76","slug":"accused-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा से मारपीट का एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा से मारपीट का एक आरोपी दबोचा
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
दारोगा को पीटकर वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी सपा पार्षद के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद व उसके अन्य साथी की तलाश में दबिश जारी हैं। वहीं, नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस को फंसाने के लिए खुद अपने घर में तोड़फोड़ की है। उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
मिनर्वा पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह को शनिवार की रात नई बस्ती के जैन चौराहा पर चेकिंग के लिए गाड़ी रोकने पर सपा पार्षद वीरू कुशवाहा और उनके साथियों ने बुरी तरह पीटकर वर्दी फाड़ दी थी। बिल्ला व स्टार नोच डाले थे। दारोगा के सीने पर राइफल सटा कर गोली मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मंगलवार को लौटे कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने आरोपियों की तलाश में तमाम जगह छापे मारे। बुधवार की सुबह सपा पार्षद वीरू कुशवाहा के एक साथी को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण कुशवाहा पुत्र गंगाराम निवासी गोडुआ मोहल्ला नई बस्ती कोतवाली बताया।
वहीं, सपा पार्षद के घर हुई तोड़फोड़ के मामले में भी नया मोड़ आ गया है। नई बस्ती निवासी वनमाली वशंकार पुत्र मोहन वशंकार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि सपा पार्षद वीरू कुशवाहा के खिलाफ चल रहे हत्या के एक मामले में वह चश्मदीद गवाह है। उसने बताया कि विगत दिनों वीरु कुशवाहा अपने दो साथियों के साथ अपने घर आया और अपने घर में तोड़फोड़ की। उसने तोड़फोड़ होते हुए देखी, जिसपर उसे धमकी दी गई कि यदि मुंह खोला तो वह गोली मारकर हत्या कर देगा। यही नहीं, आरोपी ने कहा कि अब पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती है। मैने अपने घर में स्वयं तोड़फोड़ करके पुलिस को फंसाने का इंतजाम कर दिया है। पीड़ित ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी पार्षद से अपनी जान माल का खतरा बताया है।