{"_id":"580676e64f1c1b642e703f9e","slug":"a-prisoner-escaped-from-prison-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात से भागा एक कैदी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात से भागा एक कैदी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी की हवालात के रोशनदान की जाली काटकर पांच अक्तूबर को भागे पांच कैदियों में से एक इनामी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में अन्य भागे कैदियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भागे पांचों कैदियों की तलाश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पांच टीमें गठित कीं। स्वॉट टीम को भिंड के थाना शौन निवासी केशव पंडित को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। मंगलवार को स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि कचहरी की हवालात से भागा केशव पंडित मऊरानीपुर तिराहा पर असलाह लेकर मौजूद है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। स्वॉट टीम ने नवाबाद थाना पुलिस के साथ चारों तरफ घेराबंदी करके केशव पंडित को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि केशव पंडित से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर अन्य भागे कैदियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पांच अक्तूबर को हवालात के रोशनदार की जाली काटकर अपहरण और हत्या के आरोपी सीपरी बाजार निवासी सूरज अहिरवार, बबीना निवासी होशियार सिंह, बड़ागांव निवासी रिंकू रायकवार, भिंड निवासी केशव पंडित और इटावा निवासी योगेंद्र सिंह फरार हो गए थे।
विज्ञापन
गमछा बांधकर तोड़ी रोशनदान की जाली
केशव पंडित ने बताया कि जेल के अंदर सूरज अहिरवार ने हवालात से भागने की योजना बनाई थी। जिसके चलते पांचों जेल से गले में गमछा डालकर पेशी पर आए। हवालात में मौजूद कैदियों को प्लानिंग के बारे में बता दिया और मुंह बंद रखने की हिदायत दी। हवालात में बंद कैदियों ने प्लानिंग के तहत शोरशराबा किया, तभी पांचों ने गमछों को बांधा और फिर रोशनदान की जाली को खींचकर तोड़ दिया। इसके बाद एक-दूसरे को सहारा देते हुए रोशनदान के रास्ते से भाग निकले।
सरदार सिंह ने जेल में बनाई थी योजना
पुलिस ने बताया कि कैदियों के भागने की योजना जेल के अंदर सरदार सिंह गुर्जर ने बनाई थी। योजना के तहत हवालात के रोशनदान की जाली को एक रात पहले आधा काट दिया गया था। कैदियों ने गमछा से कटी हुई जाली को तोड़ा और भाग गए।