{"_id":"5c857482bdec22493442d67b","slug":"81552249986-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, भेजा जेल-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगे की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, भेजा जेल-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगे की फर्जी सूचना देना पड़ा महंगा, भेेजा जेल
झांसी। पुलिस ने दंगे की गलत सूचना देकर गुमराह करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक नाम बदल-बदल कर शराब के नशे में 100 नंबर डायल कर फर्जी सूचनाएं देता था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।
जिले का एक व्यक्ति पुलिस को तरह-तरह की गलत जानकारियां देकर गुमराह कर रहा था। अलग-अलग नाम व पते बताकर सूचना देने के कारण पुलिस चकरघिन्नी बनी थी। युवक डायल 100 पर ही गलत सूचनाएं देने का काम कर रहा था। शनिवार की रात भी युवक ने डायल 100 पर फोन करके सूचना दी कि थाना बबीना इलाके में दंगा हो गया है और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दंगे की सूचना मिलते ही बबीना के साथ कई थानों की पुलिस चकरघिन्नी बन गई। पुलिस की पड़ताल में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने मामले की जानकारी लेकर आरोपी को दबोचने के निर्र्देश दिए। डीआईजी ने स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेेय को भी लगाया। स्वॉॅट टीम व बबीना पुलिस की पड़ताल करने पर पता चला कि थाना उल्दन के गांव हाटी नोटा निवासी शंकर पुलिस को फर्जी सूचनाएं दे रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह शराब पीने का आदी है और नशे में गलत सूचनाएं देता था।