फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बाइक सवार चचेरे भाईयों को ट्रक ने रौंदा, मौत

बाइक सवार चचेरे भाईयों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 07 May 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार चचेरे भाईयों को ट्रक ने रौंदा, मौत
शादी से पहले खुशी का माहौल गम में बदला
विज्ञापन


झांसी। थाना गरौठा क्षेत्र में रविवार की शाम खरीदारी को निकले बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे ने सोमवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। उसकी शादी 16 मई को होने वाली थी। धीरेंद्र की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया। उसकी होने वाली दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के लिए दोनों घरों में जोरशोर से तैयारी चल रही थी। वह भी थम गई। धीरेंद्र को तिलक में ही बाइक मिली थी।

थाना गरौठा क्षेत्र स्थित हीरानगर निवासी महेश (18) और धीरेेंद्र (24) चचेरे भाई थे। रविवार शाम दोनों बाइक पर सवार होकर ककबरई जाने को निकले। अभी गांव से कुछ दूरी पर आगे निकले थे, तभी सिद्दन के पास पुलिया से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही गरौठा पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक महेश ने दम तोड़ दिया, जबकि धीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर मऊरानीपुर भेजा गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही उसकी होने वाली दुल्हन पर भी पहाड़ टूट पड़ा। शादी से पहले ही होने वाले पति की मौत होने से उसकी सारी खुशी काफूर हो गई। उसके घर वाले भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि शादी की तैयारी जोरशोर से चल रही थी। दोनों परिवार काफी खुश थे। शादी से दस दिन पहले ही युवक की मौत ने सारे सपने तोड़ दिए। ट्रक से टक्कर लगने के बाद दोनों ट्रक के पिछले वाले पहिए की चपेट में आ गए थे। हाथ, पैर समेत अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आने के कारण धीरेंद्र की जान चली गई। वहीं, महेश को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed