{"_id":"5a3be6b74f1c1bd1408be319","slug":"61513875127-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंगाले कॉल रिकार्ड, मिले अहम सुबूत-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंगाले कॉल रिकार्ड, मिले अहम सुबूत-City
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग: सर्राफ के घर डकैती
---------------------
डकैतों की गिरेबां तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ
दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में निकाला दिन
काल रिकार्ड खंगाले, लोकेशन मिलने और जल्द गिरफ्तारी का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार शाम सराफा कारोबारी पवन अग्रवाल के घर हुई डकैती का केस शीशे की तरह साफ है। पुराने नौकर कृष्णा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सभी के चेहरे स्पष्ट हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ उनके गिरेबां तक नहीं पहुंच सके हैं। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार का दिन भी पुलिस ने कॉल रिकार्ड खंगालने और आरोपियों के परिजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछताछ व उनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा करने में निकाल दिया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौधरयाना निवासी सराफा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के घर हुई डकैती में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी एक भी डकैत पुलिस के हाथ नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने डकैतों के एक दर्जन दोस्तों को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी जेके शुक्ल ने कोतवाली पहुंचकर डकैतों के परिजन, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। साथ ही उनके कॉल रिकार्ड भी खंगाले हैं। इसमें पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। एसपी सिटी देवेश पांडेय ने भी घटनास्थल जाकर परिजनों से वार्ता की। साथ ही पड़ोसी व दुकानदारों से भी घटना की जानकारी ली। मंगलवार देर शाम पवन के पुराने नौकर कृष्णा ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही डकैत फरार चल रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी है। एसपी सिटी देवेश पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
दूसरे मुहल्लों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे
चौधरयाना मुहल्ले के पास वाले इलाके में पहुंचकर पुलिस ने घरों व दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन यहां डकैत कैद नहीं हो सके। इससे यह साफ है कि डकैत चौधरयाना गली के रास्ते होते हुए बड़ाबाजार निकलकर भागे हैं।