फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4 Bikes ke sath pakde 2 badmash

चार बाइकों के साथ पकड़े दो बदमाश

Sun, 14 Jun 2015 01:04 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से बाइक चुराते समय दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही  चोरी की चार बाइकें बरामद की गईं। पकड़े गए बदमाशों में एक हत्यारा तो दूसरा लुटेरा है। जेल में उनकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को जीआरपी ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में मास्टर चाबी से बाइक चुराने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो बदमाशों ने खुद को ईमानदार बताते हुए जीआरपी पर रौब झाड़कर बचने की कोशिश की, मगर पूछताछ में वह फंस गए।  उन्होंने अपने नाम दतिया क्षेत्र के चिरुला थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम करारी खुर्द निवासी अर्जुन यादव पुत्र रामसेवक यादव व दतिया क्षेत्र के पंडोखर निवासी  कामता जाटव बताए। तदुपरांत जीआरपी थाना प्रभारी रवि चंद्र मिश्र व एसओजी प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने बदमाशों की निशानदेही पर  चोरी की चार मोटर साइकिलें बरामद कर लीं।
विज्ञापन

शनिवार को इस प्रकरण का खुलासा करते हुए एसपी रेलवे ने बताया कि बदमाशों ने झांसी क्षेत्र से कुल पांच मोटर साइकिलें चुराना स्वीकार किया हैं, जिसमें चार बरामद कर ली गई हैं। इनमें दो मोटर साइकिल रेलवे स्टेशन से व बाकी दो अन्य थाना क्षेत्र से चुराई गई हैं। किन थाना क्षेत्रों से गाड़ियां चुराई गई हैं? इसका पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश संगीन अपराधी हैं। अर्जुन पर हत्या व कामता पर जानलेवा हमला, लूट, छिनैती आदि के दर्जनों मुकदमे चल रहे हैं। दोनों की दतिया जेल में दोस्ती हुई थी। जेल से जमानत मिलने के बाद दोनों ने गाड़ियां चुराना शुरू कर दिया। गाड़ियां चुराने के बाद वह मध्य प्रदेश के भांडेर में ले जाकर बेच देते थे। इस मौके पर सीओ रेलवे सुरेंद्र तेवतिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मोबाइल के साथ पकड़ा बदमाश
झांसी।  जीआरपी ने चेकिंग के दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़ा गया युवक शातिर चोर निकला। आरोपी ने अपना नाम शिवपुरी क्षेत्र के गसमानी निवासी राजीव अग्रवाल पुत्र बाबूलाल बताया। जीआरपी ने आरोपी के पास से अलग- अलग ट्रेनों के यात्रियों से चुराए पांच मोबाइल, एसबीआई का एटीएम, 2800 रुपये नकद व एक घड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed