फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छात्रा की चोटी कटी,,,-City

छात्रा की चोटी कटी,,,-City

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की चोटी कटी,,,-City
‘बाल कटवा’ ने दो छात्राओं के बाल कटे
विज्ञापन

सब हेड: महानगर के पन्नालाल मोहल्ले और गरौठा के खेरी गांव में हुईं घटनाएं
क्रासर
अंधविश्वास के जाल में फंसे लोगों ने घरों के बाहर लगाए हल्दी से रंगे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/ गरौठा।
कथित बाल कटवा का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महानगर के पन्नालाल मोहल्ले में बीए की छात्रा और गरौठा के खेरी गांव में कक्षा छह की छात्रा के बाल कटने की घटना हुई। लोगों का दावा है कि इन घटनाओं के पीछे बाल कटवा का ही हाथ है। अंधविश्वास के जाल में फंसे लोगों ने अपने घरों के बाहर हल्दी से रंगे हाथ लगाने लगे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के पन्नालाल मोहल्ला निवासी दिनेश की पुत्री मनु बीए की छात्रा है। मनु ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह जागी तो उसे थोड़े से बाल बिस्तर पर कटे मिले। जबकि वह रात में तीन बजे पानी पीने के लिए उठी थी, मगर उस समय सब ठीक था। उसके बाल कैसे कट गए? पता ही नहीं चला। घटना को जानने के लिए दिनेश के घर पर भीड़ लगी रही। वहीं, मुहल्लों कई लोगों ने अंधविश्वास में आकर अपने घरों के दरवाजों पर हल्दी से रंगे हाथ के पंजे लगा लिए।
विज्ञापन

इधर, गरौठा थाना क्षेत्र के खेरी गांव निवासी मोहनी (10) पुत्री कृष्ण गोपाल खंगार कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह जागी और पानी पीने के लिए घड़े के पास गई। पानी भरने के लिए जैसे ही वह झुकी तो उसकी चोटी के बालों का गुच्छा नीचे गिरा, जिसे देख वह घबरा गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग में उसके घर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही मामले पुलिस तक नहीं पहुंचे। एसएसपी जेके शुक्ल ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया। बता दें कि बृहस्पतिवार को बिजौली के पाल मुहल्ले में रहने वाली फूलवती (60), लहचूरा थाना क्षेत्र के धमना पायक गांव निवासी ज्ञानदेवी (27) के बाल कटे मिले थे। इससे पहले मंगलवार रात लुहरगांव में भी एक महिला की चोटी कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed