फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एडीजी अविनाश चंद्र,,,,,-City

एडीजी अविनाश चंद्र,,,,,-City

Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एडीजी अविनाश चंद्र,,,,,-City
फर्जी मीडिया ग्रुप पर लगेगी लगाम: एडीजी
विज्ञापन

झांसी।
कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कहा कि ललितपुर की तरह झांसी और जालौन के फर्जी मीडिया ग्रुप पर लगाम लगाई जाएगी। व्हाट्सएप और फेसबुक पर चलने वाले यह फर्जी ग्रुप समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम से मिलकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह बात उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में कहीं। प्रदेश में एनकाउंटर अपराधों की कमी का कारण तो नहीं, इस सवाल पर उनका कहना था कि ऐसा नहीं है। अपराधी चाहे जेल में हो या बाहर उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर, कोई साफ-सुधरी जिंदगी जी रहा है तो उसे परेशान भी नहीं किया जा रहा है। इससे अपराध घटे हैं। लूट के 2018 में 22 और 2017 में 47 मामले, हत्या के 2018 में 64 और 2017 में 78 मामले तथा बलवा, वाहन चोरी आदि के मामलों में भी कमी आई है। उनका कहना था कि व्यापारी, उनके प्रतिष्ठान, बैंक, पत्रकार और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता पर है। सुरक्षा के लिए हर जगह कैमरे लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस द्वारा समझौते के लिए दबाव बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा यह गलत है अगर किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ आरोप सही साबित होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस पोर्टल) पर की जा रही शिकायतों में निष्पक्ष जांच नहीं होने के सवाल पर उनका कहना था कि जांच अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर जाकर ही शिकायत का निस्तारण करें। इसके लिए क्रास चेकिंग कर हकीकत का पता किया जाता है। तमाम निर्देशों के बाद भी थानों में पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही इस सवाल पर उनका कहना था कि इस साल झांसी मंडल में अभी तक 4386 और पिछले साल 3901 अभियोग दर्ज हुए।
विज्ञापन

आंकड़े बता रहे हैं कि रिपोर्ट दर्ज करने का आंकड़ा बढ़ा है। पुलिस पर क्या राजनीतिक दबाव रहता है, इस सवाल पर उनका कहना था कि तमाम लोग तरह-तरह की सूचनाएं और बातें कहते हैं। पुलिस मानकों और सबूतों के आधार पर अपना फर्ज निभाती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था, जो अब आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर डीआईजी सुभाष चंद्र बघेल, एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी ललितपुर ओेपी सिंह व अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमाफियाओं पर गोलमोल जवाब दिया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में भूमाफियाओं की सूची बनाई गई थी। झांसी जनपद में भी 17 भूमाफियाओं को चिह्नित किया गया है। मगर, पुलिस ने आज तक इन माफियाओं की सूची जारी नहीं की। इस सवाल पर एडीजी गोलमोल जवाब देकर टाल गए।


वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
पुलिस लाइन सभागार में सवेरा सीनियर सिटीजन पुलिस सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों के बैरक का निरीक्षण कर उनको संबोधित किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed