फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - छात्रा पर हमला करने वाले युवक ने दी जान-City

क्राइम - छात्रा पर हमला करने वाले युवक ने दी जान-City

Sun, 01 Apr 2018 09:08 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
क्राइम - छात्रा पर हमला करने वाले युवक ने दी जान-City
छात्रा पर हमला करने वाले युवक ने दी जान
विज्ञापन

- बल्लमपुर रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
- पुलिस ने बताया मामले को प्रेम-प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शनिवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र मेें एक ात्रा पर हमले करने वाले अक्षय राय (20) का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। थाने से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है और घटना को प्रेमप्रसंग से जोड़कर देख रही है।
शनिवार दोपहर थाना प्रेमनगर के हंसारी में रहने वाली एक छात्रा पर युवक ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां क्षेत्र में ही रहने वाले अक्षय राय का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। इसी बीच अक्षय राय ने बल्लमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। देर रात खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पूरी रात घर न लौटने पर परिजनों ने अक्षय की खोजबीन की। इसी बीच छात्रा पर हमला कर भागने की खबर परिजनों तक आने के बाद सभी प्रेमनगर थाने पहुंच गए थे। थाने पर पहुंचकर लापता युवक की जानकारी पर पता चला कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैैक पर मिला था, जिसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस पहुुंचा दिया है। यहां पहुंचकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त अक्षय राय के रूप में की।
विज्ञापन

प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। शनिवार रात दोनाें में झगड़ा होने के बाद अक्षय उस पर हमला कर भाग निकला था। इसके बाद डर के चलते उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed