{"_id":"5d08fb288ebc3e237901fe13","slug":"15608696581820-jhansi-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने उड़ाए 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने उड़ाए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर बदमाशों ने 20 हजार रुपये उड़ाए
झांसी। सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो बदमाश एक युवक को झांसा देकर उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये उड़ा ले गए। युवक चेक से भुगतान लेकर अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाश दिखाई दे गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह नवाबाद थाना क्षेत्र के न्यू गल्ला मंडी रोड लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी अनीता साहू ने अपने पुत्र आदित्य को 20 हजार रुपये का चेक दिया और सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से नकद रुपये लाने के लिए भेज दिया। वह सुबह 10.45 बजे बैंक पहुंचा और भीड़ न होने के कारण छह मिनट बाद ही भुगतान लेकर बाहर आ गया। बैंक के गेट के पास ही दो बदमाश खड़े थे, जिन्होंने आदित्य से पूछा कि बैंक में रुपये जमा कैसे होते हैं? इस पर आदित्य ने कहा कि बैंक के अंदर जाओ पता लग जाएगा। इस पर एक बदमाश ने आदित्य के गले में हाथ डाला और कहा कि थोड़ा आगे तो आओ। दस कदम आगे चलते ही बदमाश ने सड़क पर एक थैले की तरफ इशारा करते हुए आदित्य से कहा कि देखो तुम्हारा थैला गिर गया। वह थैला उठाने जैसे ही झुका बदमाशों ने बड़ी ही सफाई से उसकी पेंट की जेब में रखे 100 के नोटों की एक गड्डी व 500 रुपये के 20 नोट निकाल लिए। आदित्य ने थैला खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़ों को नोटों के रूप में काटकर रखा गया था। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश रफूचक्कर हो गए। पेंट में हाथ डालते ही वह अवाक रह गया। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद डायल 100 पर सूचित किया। दोनों बदमाश नई उम्र के थे। इनमें एक ने लाल रंग की टीशर्ट व काले रंग का लोअर पहने था। दूसरा स्लेटी रंग की टीशर्ट पहने था। पुलिस ने पहुंचकर आसपास क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें दोनों बदमाश गेट के पास खड़े दिखाई दे गए। बाद में आसपास के और भी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।