{"_id":"5ced8d75bdec22071212de28","slug":"15590721657-jhansi-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का एसी खराब, धुआं निकलने पर मची अफरा तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन का एसी खराब, धुआं निकलने पर मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन का एसी खराब, धुआं निकलने पर मची अफरा तफरी
झांसी। लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में मंगलवार को तड़के एसी खराब होने के बाद धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। दहशत में आए यात्रियों ने तीन खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। वह हंगामा करने लगे। ट्रेन के झांसी आने पर तकनीकी खराबी को दूर कर एसी को चालू किया गया। तब कहीं जाकर यात्री शांत हुए। घटना के कारण ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे 14313 लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस बीना से झांसी के बीच दौड़ रही थी। इसी बीच वातानुकूलित बी वन कोच का एसी खराब हो गया। इससे कोच के यात्री असहज हो गए। यात्रियों ने गेट के बाहर निकल कर देखा तो उनको बैटरी से धुआं निकलते दिखाई दिया। यह देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी और पास की दो और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कुछ यात्री अपना सामान लेकर दूसरे कोचों में चले गए।
कोच में हंगामे की स्थिति बन गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया, लेकिन रास्ते में कोई हल नहीं निकल सका। कोच अटेंडेंट ने झांसी में ट्रेन के पहुंचने पर ही एसी ठीक होने की बात कही। ट्रेन के सुबह पौने पांच बजे झांसी आने पर यात्रियों ने कोच से उतरकर प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, टिकट चेकिंग स्टाफ और मेकेनिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मेकेनिकल स्टाफ ने मशक्कत के बाद एसी को ठीक किया। कोच में कूलिंग होने के बाद ही यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने दिया। ट्रेन 5.50 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।