फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   राजस्व विभाग का कारनामा

राजस्व विभाग का कारनामा

Thu, 21 Jun 2018 03:23 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग का कारनामा
जिंदा को ही राजस्व अभिलेखों में दिखा दिया मृत
विज्ञापन

विरासत में फर्जी नाम दर्ज कर दिए
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। एक ओर जहां 30 वर्ष पहले मृत हुए लोगों के वारिसान अपने नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए आज भी तहसील और राजस्व कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जिंदा महिला को ही मृत दिखाकर उसके वारिसान तक फर्जी रूप से दर्ज कर दिए। अपने खाते से उनका नाम कटवाने के लिए पीड़िता पिछले छह माह से राजस्व कर्मचारियों के चक्कर लगा रही है, परन्तु किसी ने उस पर रहम नहीं दिखाया। मजबूरी में उसे अधिकारियों की शरण लेना पड़ी।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम झॉवर निवासी पत्नी गनु ढीमर ने कुछ समय पहले दरउवा पुत्र अमान से उसकी आरापी क्रमांक 1321मि रकवा 0.182 एवं 1325 रकवा 0.223 भूमि क्रय की थी। उसके बाद वह आज भी उक्त भूमि पर खेती कर रही है। परंतु गांव के पूर्व लेखपालों ने गांव की उसकी नाम राशि मुलिया सहरिया के मृत होने पर उसकी जमीन पर उसके वारिसों के नाम गलत दर्ज कर दिए। इसकी जानकारी उसे केसीसी बनाने के लिए जब नकल खतौनी ली, तब हुई। इसके बाद उसने अपने खाते में दर्ज फर्जी वारिसानों को हटवाने के लिए कई बार राजस्व कर्मचारियों से कहा, परन्तु किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे न तो उसे सूखा राहत राशि का चैक मिल सका और न ही वह अन्य लाभ ले पा रही है। इससे परेशान होकर उसने संपूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने खाते में दर्ज फर्जी वारिस को हटवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है: एसडीएम
तालबेहट। पूरा मामला उपजिलाधिकारी पद्म सिंह के सामने रखने पर उन्होंने तहसीलदार सुशील कुमार दुबे को पूरे मामले की जांच करके दोषी राजस्व कर्मचारियों के विरूध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़िता को गलत रूप से दर्ज वारिसानों के नाम कटवाने के लिए एक वाद दायर कर अनुतोष प्राप्त करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed