फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रधानाचार्य सहित चार पर जान लेवा हमलें का मामला दर्ज

प्रधानाचार्य सहित चार पर जान लेवा हमलें का मामला दर्ज

Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सहित चार पर जान लेवा हमलें का मामला दर्ज
प्रधानाचार्य, प्रवक्ता सहित चार पर जानलेवा हमले का मुकदमा
विज्ञापन

तालबेहट।
श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज के व्यायाम शिक्षक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता तथा एक अज्ञात युवक पर षड्यंत्र के तहत जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया।
पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में संदीप सिंह पुत्र हरबू सिंह ने अवगत कराया कि कुछ माह पहलें उसने मर्दन सिंह इंटर कालेज में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया था। इसमें विद्यालय स्टॉफ उनसे रंजिश रखने लगा और उक्त लोग कई दिनों से धमकी दे रहे थे। 14 मई को जब सायंकाल छह बजे वह रेलवे स्टेशन से आरक्षण फार्म लेकर वापस लौट रहा था। उसी समय नाले के पुल के पास शिवदीन पराग जो लाठी लिए था और अरविन्द्र कुमार चाकू लिए था। शिवचरन साहू लोहे की रॉड लिए था और एक अन्य व्यक्ति जो इन लोगों को मुझे जान से मारने के लिए उकसा रहा था। सभी ने एक राय होकर जान लेवा हमला कर दिया। अरविन्द्र ने जान से मारने की नीयत से मेरे पेट में चाकू मार दिया। बाकी लोगों ने शरीर पर कई जगह प्रहार किए । जिससे उसका सिर फट गया और शरीर में कई जगह गम्भीर चोटें आई। इस पूरे प्रकरण का सरगना विद्वालय का प्रबंधक है। इस घटना को राजेश यादव बंदेसरा एवं साथी शिक्षक हदय नारायण उपाध्याय ने देखा जो घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने प्रवक्त शिवदीन पराग, अरविन्द्र मुन्नी एवं प्रधानाचार्य शिवचरन साहू एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ जान लेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को संस्कार की शिक्षा देने वाले कर रहे है चाकू बाजी
तालबेहट। समाज को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का जिम्मा निभाने वाले अध्यापकों द्वारा की किए गए चाकू बाजी प्रकरण को लेकर नगर में पूरे दिन तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अधिकांश लोगों का यह मानना है कि शिक्षा के मंदिर में यह घटना किसी भी सूरत से उचित नहीं है। जो शिक्षक समाज के लिए बुरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed