{"_id":"5cd09005bdec2207167ec96d","slug":"151557172229-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, तीन भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, तीन भागे
विज्ञापन
गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, तीन भागे
झांसी। सोमवार को रक्सा पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार तीनों व्यक्ति भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
रक्सा थाने के उपनिरीक्षक मुनेेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ रक्सा हाइवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि करौंदी माता मंदिर के पास खड़े एक ट्रक में गोवंश भरे हैं। ट्रक के अंदर बैठे तीन व्यक्तियों के बीच विवाद भी हो रहा है। खबर मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखकर तीनों पहले ही भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 28 गोवंश बरामद किए, जिसमेें आठ मृत पाए गए। ट्रक मध्य प्रदेश का बताया गया है। तीनों के भागने से पुलिस को अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ नहीं लग सकीं। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाकर मृत गोवंश का पोस्टमार्टम भी कराया है। पुलिस ने भागे तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।