फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जेल में दी गई थी सुपारी जागेश्वर की हत्या करने की

जेल में दी गई थी सुपारी जागेश्वर की हत्या करने की

Tue, 26 Dec 2017 02:57 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
जेल में  दी गई थी सुपारी जागेश्वर की हत्या करने की
जेल में दी गई थी सुपारी जागेश्वर की हत्या करने की
विज्ञापन

गरौठा। वर्ष 2007 से हत्या के जुर्म में झांसी जेल में बंद सत्येंद्र उर्फ जीतू परिहार की सुपारी पर जिला टीकमगढ़ से आए तीन लोगों ने परचून की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि जागेश्वर यादव को जान से मारने की नियत से 315 बोर के तमंचे से ताबड़ तोड फायर कर दिया। इससे जागेश्वर के अलावा उनके दो दोस्त बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना पर पल्सर मोटरसाइकिल से भाग रहे अभियुक्तों को गरौठा पुलिस ने टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानापुरा विजौरा के जंगल में मुठभेड़ कर 315 बोर के तमंचे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के गहन पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसे झांसी जेल में बंद जीतू परिहार ने पांच लाख रुपये में सुपारी देकर जागेश्वर यादव की हत्या कराना चाहता था। उसकी हत्या करने के लिए पूर्व में तय किये गए कार्यक्रम के उद्देश्य से आए थे। इस हत्या में उसके साथ दो लोग और शामिल हैं। जिनका पुलिस ने नाम गोपनीय रखा है। शाम को हुई फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दी। सुभाष नगर निवासी जागेश्वर यादव का डुमरई निवासी सत्येंद्र उर्फ जीतू परिहार से पुरानी रंजिश चल रही थी। जीतू जागेश्वर की हत्या करना चाहता था। लेकिन, जागेश्वर के दोस्त रामू परिहार जीतू द्वारा बनाई गई योजना की जानकारी जागेश्वर को दे देता था। इसकी भनक जीतू परिहार को लगी तो उसने फरवरी 2007 में गुरसरांय बस स्टैंड पर रामू परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से जीतू झांसी जेल में बंद है। पकड़े गए अभियुक्त डिगौडा थाना निवासी घनेंद्र पुत्र रामलाल ने पुलिस को बताया है कि हम तीनों साथी जेल में बंद थे। उसी दौरान जीतू ने जागेश्वर की हत्या करने के लिए हम लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ धारा 307 एवं जीतू परिहार के खिलाफ धारा 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ से बचकर भागे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

गरौठा। गोली चलाकर भाग रहे तीनों आरोपियों से रानापुरा विजौरा के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पकड़ने में एसआई राजेश सिंह यादव, कांस्टेबल अतुल कुुमार, कृष्ण कुमार, दुर्गेश कुमार, भानू प्रताप, भारत सिंह यादव के कुशल नेतृत्व पर सम्मानित करने के लिए सीओ गरौठा ठाकुरदीन पाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरौठा। जाको राखे साईयां मार सके न कोय की कहावत आज हुई फायरिंग में चरितार्थ हो गई। परचून की दुकान पर हुई फायरिंग में बाल-बाल बचे जागेश्वर यादव एवं उनके मित्र राजेश सिंह परिहार एक तरह की लाल जैकेट पहने थे इस वजह से फायरिंग करने वाले ने मारने के उद्देश्य से गोली चलाई, लेकिन लाल जैकेट के धोखे में दोनों लोग बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed