फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चोरी

चोरी

Tue, 08 Aug 2017 02:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
चोरी

विज्ञापन
खेरापति मंदिर से घंटा चोरी
कड़ेसराकलां। खेरापति मंदिर से अज्ञात चोर बीस किलो वजन के पीतल के तीन घंटे चुराकर ले गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह मंदिर के पुजारी रामकुमार पुरोहित पूजा करने गए तो वहां लगे पीतल के तीन बडे़ घंटे नदारद दिखे। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान को दी। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र कुमार अगरिया ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बताते चलें कि इससे पूर्व लगभग छह वर्ष पहले कुछ लोगों ने मंदिर से लगभग पचास किलो वजन के पीतल के बीस घंटे चुरा लिए थे। इसमें गांव के कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए थे और पुलिस चोरों के नजदीक पहुंच गई थी, परंतु बाद में राजनीतिक पहुंच के चलते पूरे मामले को रफा दफा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed