फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भाजपा के झण्डे लगी गाडी को कैण्ट मे पकडा-City

भाजपा के झण्डे लगी गाडी को कैण्ट मे पकडा-City

Sat, 22 Jul 2017 07:38 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के झण्डे लगी गाडी को कैण्ट मे पकडा-City
भाजपा का झंडा लगाकर ‘नो एंट्री’ में ‘एंट्री’
विज्ञापन

सब हेड: सैनिकों ने पकड़ी बिना परमीशन के घूमती कार
क्रासर
कई घंटे पूछताछ के बाद दोनों लोगों को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना परमीशन के कार से घूमते दो लोगों को सैनिकों ने पकड़ लिया। वे कार में भाजपा का झंडा लगाएं थे। कई घंटे कार्यालय में बैठकर सैनिकों ने पूछताछ की। बाद में उनकी पहचान से संतुष्ट होने पर हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
भाजपा नगर मंडल के एक पदाधिकारी की कार, जिसमें पार्टी का झंडा लगा था। शनिवार सुबह आर्मी के प्रतिबंधित इलाके में घूम रही थी। सैनिकों ने इस कार को रोककर पूछताछ की तो उसमें बैठे दो लोग हड़बड़ा गए। कभी वे सैनिकों से भाजपा का सदस्य होने की बात कहते तो कभी आने का कारण अखबार बांटने बताते। वह यह स्पष्ट नहीं कर सके कि किसकी परमीशन से आए हैं। इस पर सैनिक उन्हें कार्यालय ले गए जहां काफी देर तक पूछताछ की। बाद में उनकी पहचान से संतुष्ट होने पर यह हिदायत दी गई कि बिना परमीशन के फिर से सैन्य क्षेत्र में न आएं।
विज्ञापन

मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को हिदायत दी जाएगी कि यदि पार्टी का नाम लेकर अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed