{"_id":"594e99344f1c1bc4198b45c7","slug":"141498323252-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: विदाई से पहले दुल्हन ने खाया जहर-Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: विदाई से पहले दुल्हन ने खाया जहर-Lalitpur
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदाई से पहले दुल्हन ने खाया जहर, मौत
- छतरपुर के ग्राम बलरामपुर की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बलरामपुर में शादी की रस्म पूरी होने के बाद रविवार को विदाई से पहले दुल्हन ने जहर का सेवन कर लिया। युवती की शुक्रवार देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
ग्राम बलरामपुर निवासी कृषक रामभुवन की बेटी निधि (19) की शादी महोबा के ग्राम खरेला के अश्वनी कुमार के पुत्र पिंटू के साथ तय हुई थी। 17 जून को तय तिथि पर बारात आई और रात में खुश्री-खुशी सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। अगले दिन सुबह विदाई होनी थी, लेकिन इससे पहले निधि ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इससे घराती और बाराती सभी में कोहराम मच गया। आनन-फानन में निधि को उपचार के लिए झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां शुक्रवार रात डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। निधि के पिता रामभुवन ने बताया कि बेटी ने जहर अपनी मर्जी से खाया या धोखे से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शादी से निधि भी खुश थी।