फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for breaking into a house and committing theft; jewelry and 70,000 rupees recovered.

Panipat News: घर का ताला तोड़कर चोरी के दो आरोपी पकड़े, गहने और 70 हजार रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for breaking into a house and committing theft; jewelry and 70,000 rupees recovered.
-पुलिस ने दोनों को छह दिन के रिमांड पर पूछताछ शुरू की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपतद्ध पुलिस की एवीटी सेल टीम ने घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इनमें सुनील कुमार वासी भठगांव सोनीपत, हाल निवासी सिकंदरपुर पानीपत और टिंकू निवासी मोहाना जिला सोनीपत हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। दोनों को छह दिन के रिमांड पर लिया है।

एवीटी सेल के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि समालखा थाना के अंतर्गत ढिंडार गांव में चोरी की थी। समालखा थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। सोनू ने बताया था कि वह एक कंपनी में काम करता है। वह 23 सितंबर ड्यूटी से घर लौटा तो उसने देखा कि मुख्य ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी और संदूक के ताले भी खुले मिले। उसने सामान की जांच की तो लॉकर से सोने की अंगूठी, गले का ओम, कानों की बाली, एक चेन, चांदी के 21 गहने और 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed