फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Kidnapping Case Exposed: Father Masterminded Son’s Abduction Plot, Four Arrested

जयपुर में अपहरण की साजिश का खुलासा: पिता ने ही रची बेटे के किडनैप की कहानी, 48 घंटे में बालक सकुशल दस्तयाब

Mon, 19 Oct 2026 09:00 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बालक के अपहरण की गंभीर वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। जांच में सामने आया कि अपहृत बालक के पिता कालूराम मीणा और उसके भाई मुकेश मीणा ने ही पूरी साजिश रची थी।

विज्ञापन
Jaipur Kidnapping Case Exposed: Father Masterminded Son’s Abduction Plot, Four Arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : credit

विस्तार

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बालक के अपहरण की गंभीर वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। जांच में सामने आया कि अपहृत बालक के पिता कालूराम मीणा और उसके भाई मुकेश मीणा ने ही पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 16 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बालक पानी लेने के लिए आरओ प्लांट गया था। रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन और एसीपी चाकसू भवानी सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और जांच के आधार पर बालक को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद वारदात की साजिश और अपहरण में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने कालूराम मीणा (27), मन्नाराम मीणा (42), रोहित मीणा (18) और अंगद मीणा (22) को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को वापस लाने के लिए रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि कालूराम मीणा की पत्नी करीब तीन माह पहले उसके पड़ोसी और मित्र राकेश मीणा के साथ चली गई थी। आरोप है कि जाते समय वह संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी अपने साथ ले गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद पत्नी वापस नहीं आई। इसके बाद कालूराम और उसके भाई मुकेश ने राकेश मीणा और उसके परिजनों पर दबाव बनाने की योजना बनाई।



ये भी पढ़ें- अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपियों के पकड़े जाने का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, बड़ा प्लान हुआ फेल

पुलिस के अनुसार, इसी योजना के तहत कालूराम ने अपनी दुकान के कर्मचारी धोलू मीणा और अंगद मीणा को बुलाया और बेटे के अपहरण की साजिश रची। सुनियोजित तरीके से बालक के अपहरण की कहानी तैयार की गई और वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब मामले में फरार बताए जा रहे मुकेश मीणा समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed