{"_id":"6ad62d806a8d0b4cd907666f","slug":"traders-confused-over-challans-issued-for-gutkha-and-pan-masala-meeting-to-be-held-on-friday-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-1094327-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुटखा-पान मसाला के चालान पर व्यापारियों में असमंजस, शुक्रवार को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुटखा-पान मसाला के चालान पर व्यापारियों में असमंजस, शुक्रवार को होगी बैठक
विज्ञापन
बाजार में गुटखा एवं पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर सोमवार को पुलिस की ओर से चालान की कार्रवाई की गई। इस पर व्यापार सभा के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। खाद्य निरीक्षक से भी दूरभाष पर वार्ता कर नियमों की स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया।
व्यापार सभा ने नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने तक चालान की कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया है। मामले पर विस्तार से चर्चा करने और व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार को सामूहिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पान मसाला कारोबार से जुड़े कई व्यापारी भी मौजूद रहेंगे। व्यापार सभा ने सभी व्यापारियों से बैठक तक शांति और संयम बनाए रखने तथा आगे के दिशा-निर्देशों के लिए संगठन के संपर्क में रहने की अपील की है। इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, बलवीर कंडारी और अमित पाल आदि मौजूद रहे।
जारी-- -- सत्य प्रसाद मैठाणी

जारी