फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura rjd mla cousin murder case solved three criminal arrested bihar news

बिहार: राजद विधायक के ममेरे भाई की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:08 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 09:08 PM IST
सार

मधेपुरा में राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छिनतई के दौरान गोली मारने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हथियार, स्मैक, बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
madhepura rjd mla cousin murder case solved three criminal arrested bihar news
गिरफ्तार तीनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, 32 ग्राम स्मैक, वारदात में इस्तेमाल पल्सर 220 बाइक, लूटा गया मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छिनतई के दौरान गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में उन्होंने हाल के दिनों में हुई छिनतई की कई अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।

विज्ञापन

सोमवार को एसपी संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 अक्टूबर को दिन में करीब 11 बजे साहूगढ़-गोड़ियारी रोड पर राजा ईंट भट्ठा के पास प्रिंस कुमार (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा वार्ड-7 निवासी सुनील कुमार के पुत्र थे।

विज्ञापन

घटना के बाद सदर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहूगढ़ बाजार टोला वार्ड-9 निवासी क्रांति कुमार (22), शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड-15 निवासी संजीत दास (32) और साहूगढ़ दुल्हाराम टोला निवासी गौरव कुमार (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

छिनतई के दौरान मारी गोली
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में क्रांति कुमार ने बताया कि वह संजीत दास और एक अन्य सहयोगी के साथ पल्सर 220 बाइक से छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना वाले दिन उनके पास पैसे नहीं थे। स्मैक खरीदने और पर्व-त्योहार के लिए रुपये जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने राजा ईंट भट्ठा के पास सुनसान सड़क पर छिनतई की योजना बनाई थी।

आरोपियों ने वहां बाइक से जा रहे दो लोगों को रोककर उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड और बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान गोड़ियारी गांव की ओर से एक अन्य बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसके कंधे पर बैग देखकर आरोपियों को लगा कि वह कलेक्शन कर्मी है और उसके पास रुपये होंगे।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद क्रांति कुमार ने बगल से उस पर गोली चला दी। गोली प्रिंस के पेट के बगल में लगी, जिससे वह बाइक समेत खेत में गिर गए। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी बलदेव चौक होते हुए सिंहपुर रोड की ओर भाग निकले।

धान के खेत से बरामद हुआ मोबाइल
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोड़ियारी-सिंहपुर रोड स्थित पुल के पास धान के खेत से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल काले-लाल रंग की पल्सर 220 बाइक और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल की गई गोली गौरव कुमार ने उपलब्ध कराई थी।

आरोपियों के पास से 32 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इस बरामदगी के संबंध में 19 अक्टूबर को मधेपुरा थाना में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने हाल के दिनों में हुई छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed