फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Meeting Held Between NSG Commandos and Police.

इंदौर: त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारियों की बैठक, मॉकड्रिल की बनी योजना

Mon, 19 Oct 2026 08:52 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 08:52 PM IST
सार

इंदौर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें संभावित आतंकी हमलों से निपटने, त्वरित कार्रवाई और एजेंसियों के बीच समन्वय पर चर्चा हुई। आने वाले दिनों में शहर के किसी सार्वजनिक स्थान पर एनएसजी कमांडो मॉक ड्रिल करेंगे। 

विज्ञापन
Meeting Held Between NSG Commandos and Police.
पुलिस अफसरों की बैठक

विस्तार

आगामी त्योहारों के मद्देनजर इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संभावित आतंकी हमले सहित अन्य गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आपात स्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में इंदौर पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एनएसजी की ओर से कर्नल अभिषेक सिंह और चुनिंदा कमांडो व अधिकारी शामिल हुए। बैठक में त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में जुटेंगे चार सौ उद्योगपति: सीएम के सामने रखा जाएगा भोपाल डिक्लेरेशन, 2047 के विकसित भारत पर होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए बैठक में आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, कमांडो की तैनाती और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।


सार्वजनिक स्थान पर होगी मॉक ड्रिल
बैठक के बाद आने वाले दिनों में इंदौर के किसी सार्वजनिक क्षेत्र में एनएसजी अधिकारियों और कमांडो की ओर से मॉक ड्रिल किए जाने की तैयारी है। इस अभ्यास के जरिए आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, आपसी तालमेल और कार्रवाई की प्रक्रिया को परखा जाएगा। हालांकि, मॉक ड्रिल की तारीख और स्थान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एनएसजी और इंदौर पुलिस के बीच हुई इस बैठक को त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। बैठक की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed