फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दिल्ली में मिले छात्र-City

दिल्ली में मिले छात्र-City

Sat, 11 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मिले छात्र-City
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------
फोटो
-----
नहीं हुआ था अपहरण, घूमने गए थे छात्र
दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस को निजामुद्दीन स्टेशन के बाहर मिले दोनों
बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना सीपरी बाजार से गायब छात्रों का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वे सैर सपाटा करने के लिए घर से भाग थे। शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और जीआरपी की मदद से झांसी पुलिस टीम ने दोनों बालकों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद किया। रविवार को पुलिस टीम दोनों छात्रों को झांसी लाएगी। अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर है।
बुधवार देर शाम न्यू रायगंज निवासी हरविंदर सिंह के पुत्र अमृतपाल (13) व अत्री गार्डन के सामने रहने वाले बृजेश सिंह के पुत्र अजय निरंजन (14) अचानक गायब हो गए थे। दोनाें के परिजनों के पास अपहरण होने की खबर पहुंची, जिसे सुनकर वह सीपरी बाजार थाने पहुंचे और घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि दोनों छात्र घर से भागकर सीधे स्टेशन पहुंचे थे और यहां ट्रेन में सवार होकर दिल्ली निकल गए थे। दो दिन दिल्ली में रहने के बाद अन्य स्थान पर जाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोबाइल ऑन होते ही दिल्ली में कनाट प्लेस लोकेशन आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद मसीहा गंज चौकी प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दिल्ली भेजी गई थी। टीम ने दिल्ली पहुंचकर क्राइम ब्रांच से मदद ली थी। अभी दोनों की खोजबीन चल रही थी, तभी फिर फोन ऑन आने पर लोकेशन नोएडा की मिली। टीम वहां भी पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की दोपहर टीम टीम ने खोजबीन कर दोनों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद कर लिया। अफसरों को सूचना देने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार को पुलिस टीम दोनों को अपने साथ झांसी लेकर आएगी। पूछतांछ में बालकों ने बताया कि वे घूमने के लिए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार बदली लोकेशन
छात्र अपने साथ मोबाइल ले गए थे, लेकिन लोकेशन न मिलने के कारण पुलिस परेशान थी। इसी बीच छात्रों ने तीन से चार बार ही अपना फोन ऑन किया। इसके बाद इनकी लोकेशन हर बाद बदलती रही। इससे पुलिस को दिल्ली में काफी भागदौड़ करनी पड़ी। कभी पुलिस टीम कनाट प्लेस तो कभी नोएडा तो कभी लाल किले के पास भटकती रही।


पेटीएम बना मददगार
छात्र अमृतपाल अपने पिता का पेटीएम उपयोग करता था। शनिवार की दोपहर अमृतपाल ने निज़ामुद्दीन स्टेशन के बाहर एक दुकान पर पेटीएम का उपयोग किया। इसके तुरंत बाद पिता के मोबाइल पर मेसेज आते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बैंक से संपर्क कर लोकेशन ली। जहां पता चला कि निज़ामुद्दीन स्टेशन के पास एक दुकान से पेटीएम का उपयोग हुआ है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने निज़ामुद्दीन जीआरपी से संपर्क कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने छात्रों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed