{"_id":"59b15d8c4f1c1bed7f8b4c19","slug":"11504796044-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक एक्सप्रेस में बैंक मैनेजर की पत्नी का बैग चुराकर भाग रहे चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्नाटक एक्सप्रेस में बैंक मैनेजर की पत्नी का बैग चुराकर भाग रहे चोर गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरो, झांसी
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Jhansi
कर्नाटक एक्सप्रेस में सवार रिजर्व बैंक के रिटायर्ड जनरल मैनेजर की पत्नी का लेडीज बैग चुराकर भाग रहे चोर को झांसी स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोच कर जीआरपी को सौंप दिया। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर दंपति को चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने वहां से झांसी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पढ़ें: बैंक की लाइन में लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार
विज्ञापन
गुडगांव निवासी और रिजर्व बैंक के रिटायर्ड जनरल मैनेजर हंसराज मेंहदीरत्ता पत्नी राजेंद्र के साथ शिर्डी के साईं बाबा दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार रात वे कर्नाटका एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार होकर कोपरगांव से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
झांसी में उनकी पत्नी का बैग चोरी हो गया। ग्वालियर पहुंचने पर उनको चोरी होने का पता लगा। बैग में चार हजार रुपये नकद, मोबाइल, डायरी व अन्य सामान रखा हुआ था। इधर, बैग चुराने के बाद चोर झांसी स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी चेकिंग कर रही आरपीएफ और जीआरपी जवानों की नजर उस पर पड़ गई हैं और चोर को दो लेडीज बैगों के साथ रंगे हाथों पर पकड़ लिया गया।
उसने दूसरा लेडीज बैग तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच से चुराया था। उधर, ग्वालियर में चोरी होने का पता लगने के बाद हंसराज मेंहदीरत्ता ने अपने मोबाइल से पत्नी के बैग मेें रखे मोबाइल पर कॉल किया तो उसे आरपीएफ के उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा ने अटेंड किया।
उपनिरीक्षक ने उनको बैग बरामद होने की जानकारी दी। इसके बाद वे ग्वालियर में उतर गए और आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित कुमार मीणा की मदद से चंबल एक्सप्रेस में सवार होकर झांसी आ गए।
झांसी आने के बाद उन्होंने जीआरपी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी का नाम उड़ीसा के सुंदरगढ़ क्षेत्र के ब्राम्हाणी तरंत के ढलिया पाली रोड निवासी अजय कुमार साहू है।
पढ़ें: पहले हाथ-पैर बांधे और फिर लूटकर हुए रफू चक्कर
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि विगत 28 अगस्त को भी आरोपी ने राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का बैग चोरी किया था, जिसमें रखे एटीएम व अन्य कागजात फेंकने के बाद दो हजार रुपये निकाल लिए थे।