{"_id":"59b15d884f1c1bea7f8b4b43","slug":"11504796040-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के गोदाम में चोरी,,,-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे के गोदाम में चोरी,,,-City
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लोहे के गोदाम में चोरी, चैंबर खंगाले
तिजोरी खोलने में नहीं हो सके सफल
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आंतिया तालाब पर स्थित एसके स्टील इंडस्ट्रीज फर्म को बदमाशों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। बदमाश फर्म के गोदाम में बने तीन चैंबरों से हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उसका कहना है कि अभी छानबीन की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गणेश मड़िया निवासी शैलेंद्र, संजय और संजीव अग्रवाल की आंतिया तालाब पर एसके स्टील इंडस्ट्रीज फर्म के नाम से लोहे का कारोबार है। गोदाम में तीनों भाइयों ने अलग- अलग अपने कांच के चैंबर बना रखे हैं। बुधवार की रात चोर उनके गोदाम में घुस गए। इस दौरान बदमाश कांच तोड़कर संजय के चैंबर से सीसीटीवी कैमरे, रिकार्डिंग डिस्क, स्क्रीन, आठ हजार रुपये नकद, चांदी के गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और सिंहासन चोरी कर ले गए। शैलेंद्र के चैंबर से कंप्यूटर मॉनीटर और अन्य छोटे मोटे सामान। संजीव के चैंबर में तोड़फोड़ कर वहां रखी तिजोरी को जमीन पर गिराकर तोड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने हथौंडा और ड्रिल मशीन से तिजोरी को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे फर्म संचालक जब अपने गोदाम पर पहुंचे, तब उनको चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की। नवाबाद थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।