{"_id":"595bb35d4f1c1b2e558b4b29","slug":"111499181917-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को पीटा
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम कपासी के एक दलित युवक ने गांव में बने मंदिर में प्रवेश करने पर कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज करने समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कपासी निवासी रमेश कुमार अहिरवार ने शिकायती पत्र में बताया कि तीन जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर के पास बने मंदिर में जा रहा था। इसी दौरान मंदिर के बाहर खड़े गांव के ही एक युवक ने उसको रोक लिया और मंदिर में प्रवेश करने के कारण उसे थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि आरोपी जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए कहना लगा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मंदिर में प्रवेश करने की। कुछ समय बाद मारपीट करने वाले युवक के परिजन व अन्य लोग भी वहां आ गए और उसे बुरी तरह पीट दिया। जब पीड़ित की पत्नी और भाई बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। साथ ही गाली-गलौज करके जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। वहीं, पीड़ित ने मारपीट के दौरान पांच हजार रुपए निकाल लेने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- जाखलौन थाना के कपासी गांव का मामला, बचाने आए परिजनों से भी मारपीट की
- पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई