फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   श्रेणी - युवक को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित-City

श्रेणी - युवक को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित-City

Wed, 26 Dec 2018 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
श्रेणी - युवक को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित-City
युवक को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित
विज्ञापन

- 22 दिसंबर 2013 को हुआ था लापता, दर्ज कराया था मुकदमा
- कलेक्ट्रेट में मां ने किया था आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पृथ्वीपुर में रहने वाली एक महिला के लापता पुत्र को खोजने के लिए एसएसपी ने एक टीम गठित की है। पांच साल पहले लापता हुए युवक का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी। जबकि, महिला ने नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुत्र का सुराग न मिलने पर मां ने कलेक्ट्रेट में मिट्टी का डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुत्र की बरामदगी के सख्त निर्देश रक्सा पुलिस को दिए हैं।
सोमवार को पृथ्वीपुर के ग्राम दुमदुमा निवासी घनश्याम बिदुआ की पत्नी अजब कुंवर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर महिला थाना लाया गया था। महिला ने बताया था कि उसका पुत्र अरविंद कुमार बिदुआ 22 दिसंबर 2013 को गायब हो गया था। इसका कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन, अब तक पुत्र का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

साथ ही, आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया। वृद्धा ने बताया कि पुत्र का पता लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटा चुकी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एक टीम गठित की है, जो युवक का सुराग लगाएगी। साथ ही प्रतिदिन टीम एसएसपी को रिपोर्ट भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed