फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- दुकान के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी-City

क्राइम- दुकान के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी-City

Sat, 04 Aug 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- दुकान के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी-City
दुकान के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी कार से युवक बैग चोरी कर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सब्जी मंडी के पास लहरगिर्द निवासी मयूर रानी की मयूर गारमेंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान के बाहर उनकी कार खड़ी थी। चालक गाड़ी पंचर देख स्टेपनी बदलने लगा। इसी बीच मौका पाकर पास आए युवक ने गेट खोलकर कार के अंदर रखे बैग को उठाकर निकल गया। बैग में कागजात, चेक बुक व अन्य सामान रखा था। स्टेपनी बदलने के बाद जब चालक ने अंदर देखा तो बैग नदारद था। दुकान संचालक मयूर रानी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीपरी बाजार ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक युवक गेट खोलकर बैग लेे जाते नजर आया। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed