फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime and dear will be bsp issue

अपराध और महंगाई को मुद्दा बनाएगी बसपा जनता के बीच

Mon, 26 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime and dear will be bsp issue
बसपा की बैठक मे भाग लेते पदाधिकारी।
अपराध और महंगाई को मुद्दा बनाएगी बसपा
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में महंगाई और बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी ने अपना एजेंडा तय कर लिया है और बूथ कमेटियाें को यह निर्देश दे दिए गए हैं। कमेटियां इसके लिए सक्रिय हो गई हैं। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर भी कार्य किया जाएगा।
बसपा संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी संगठन का आधार बूथ स्तर पर गठित कमेटियां हैं। पार्टी का मानना है कि यदि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा, तो पार्टी को चुनाव में सफलता जरूर मिलेगी। क्योंकि बूथ का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करता है और आम मतदाता तक उसकी पहुंच होती है। बूथ कमेटी से जुड़ा कार्यकर्ता आम मतदाता की समस्याओं से रूबरू होकर उसका फीडबैक ऊपर तक पहुंचाता है। सूत्रों के अनुसार अब तक बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर मतदाताओं का जो रुझान है, वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल के दौरान बेहतर कानून को लेकर है। इसके अलावा महंगाई से जनता परेशान है। आए दिन डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। भाड़ा महंगा हो रहा है। सरसों का तेल, सब्जियां और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान दिन- प्रतिदिन मंहगा हो रहा है। वर्तमान सरकार इस महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छिन गया और बेरोजगार हो गए हैं। आक्सीजन के अभाव से कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

महंगाई, कोरोना, बढ़ते अपराध खासकर दलितों और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर आम मतदाता में असंतोष है। इसी असंतोष को पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी। बूथ कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। इस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता आम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
झांसी। शिवपुरी मार्ग पर स्थित बहुजन समाज पार्टी के मंडलीय कार्यालय पर हुई झांसी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में सेक्टर और बूथों की समीक्षा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल रामबाबू चिरगईयां ने कहा कि पार्टी सभी की समानता के लिए और सर्वसमाज के मान सम्मान के लिए कार्य करती रहेगी। मुख्य सेक्टर प्रभारी रविकांत मौर्य ने कहा कि युवाओें के बेहतर भविष्य के लिए बसपा सरकार ही विकल्प है। मुख्य सेक्टर प्रभारी कैलाश पाल, पार्षद रविंद्र अहिरवार, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने भी पार्टी की नीतियों का वर्णन किया और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान सेक्टर प्रभारी इंद्रजीत अहिरवार, उत्कर्ष साहू, चंदन वाल्मीकि, तबरेज मंसूरी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, संजीव फाइटर, आजाद रायकवार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष वर्मा, वाहिद हुसैन मंसूरी, बीके गौतम, विजय प्रताप बच्चा सिंह, प्रिंस चौधरी, बालकिशन कबूतरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed