फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: Railway Division defeated Stadium team by 77 runs.

क्रिकेट : रेलवे डिवीजन ने स्टेडियम की टीम को 77 रन से हराया

Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 13 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Railway Division defeated Stadium team by 77 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही 53वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे डिवीजन और रेलवे वर्कशॉप टीमें विजयी हुईं।
प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टेडियम एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे डिवीजन एकादश टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 188 रन बनाए। कप्तान मुदस्सर खान ने शानदार बल्लेबाजी करते 85 रन बनाए। कार्तिक कुशवाहा और हर्ष ठाकुर ने 33-33 रन बनाए। स्टेडियम एकादश की ओर से विकास ने दो, आकिब ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम एकादश बीस ओवर में आठ विकेट खोकर महज 111 रन ही बना सकी। स्टेडियम एकादश की ओर से अजीत कुमार ने 55, संदीप प्रजापति ने 22 रन का योगदान दिया। रेलवे डिवीजन की ओर से गेंदबाज धीरज त्रिपाठी और हरजीत सिंह ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट लिए। मुदस्सर खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शियर किड्स अकादमी और रेलवे वर्कशॉप के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शियर किड्स अकादमी ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए। इसमें अनिकेत यादव ने 60 व रजत कुशवाहा ने 24 रन बनाए। रेलवे वर्कशॉप की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र शर्मा ने चार, अभिषेक यादव, प्रदीप सिंह व कुनाल गोस्वामी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रेलवे वर्कशॉप की टीम ने 12.4 ओवर में दो विकेट खोकर 127 रन बनाए और आठ विकेट से जीत दर्ज की। शियर किड्स अकादमी की ओर से हिमांशु सोनी व अंश साहनी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed