फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: Played between Agarwal Sports Club and Datar Nagar

क्रिकेट : अग्रवाल स्पोर्ट्स क्लब और दातार नगर के बीच खेला गया

Fri, 09 Feb 2024 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 09 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Played between Agarwal Sports Club and Datar Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर चल रही 53 वीं जेडीसीए डाॅ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मैच में अग्रवाल स्पोर्ट्स क्लब और दातार नगर परवई की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला मैच दातार नगर परवई और स्टेडियम एकादश के बीच हुआ। जिसका शुभारंभ डॉ. विजय भारद्वाज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। स्टेडियम एकादश ने पहले टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दातार नगर परवई की टीम ने बल्लेबाज रंजीत के 45 रन और सुदीप के 40 रन की शानदार पारी की बदौलत 117 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी कर रही स्टेडियम एकादश टीम के गेंदबाज विकास वेदया, सचिन यादव, संदीप ने 2-2 विकेट और सलमान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम एकादश की टीम 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें अकीब अहमद ने 40 रन, सीताराम सिंह 16 रन बनाए। गेंदबाजी कर रहे दातार नगर परवई के अंकेश ने 4, प्रदीप कुमार 2 विकेट गिराए। अंकेश को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।दूसरा मैच अग्रवाल स्पोर्ट्स क्लब और एसीएस अकादमी बी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज अर्पित साहू ने 99 रन की शानदार पारी खेली। संदीप दुबे ने 41 और अमन ठाकुर 23 रन बनाए। गेंदबाज अनमोल सिंह ने दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीएस अकादमी बी की टीम 85 रन पर आउट हो गई। इसमें प्रांजल शुक्ला ने 20 रन, विजय शर्मा ने 16 रन और चिराग यादव ने 12 रन बनाए। ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed