फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cowshed incomplete; cattle roaming freely.

Jhansi News: गोशाला अधूरी, छुट्टा घूम रहे गोवंश

Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cowshed incomplete; cattle roaming freely.
पूंछ। कस्बा में निराश्रित गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सैकड़ों गोवंश दिन-रात बाजार, बस स्टैंड व झांसी-कानपुर हाईवे पर घूमते रहते हैं। इससे राहगीरों, वाहन चालकों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गोवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जबकि सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों के सामान को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गोशाला की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया था, लेकिन छह माह भी गोशाला तैयार नहीं हो सकी है। किसान रामप्रकाश, जाहर सिंह, रामकुमार सहित अन्य ने रात में निराश्रित गोवंश खेतों में घुसकर फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गोशाला का निर्माण समय पर पूरा कर उसमें गोवंश को संरक्षित किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed