{"_id":"698cecbe400ce75aad06191d","slug":"couple-arrested-with-rs-310-lakh-cash-and-jewellery-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-738216-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 3.10 लाख नगद व जेवर सहित दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 3.10 लाख नगद व जेवर सहित दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने महाराजपुरा निवासी सराफा कारोबारी के घर में हुई चोरी की खुलासा करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुई रकम 3.10 लाख रुपये नगद समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। दंपती को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा जा सका। पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
महाराजपुरा निवासी सराफा कारोबारी अनिल साहू के घर से तीन फरवरी को नगदी एवं जेवर चोरी हो गए थे। अनिल ने उनके घर में काम करने वाले सुनील अहिरवार एवं उसकी पत्नी प्रीति पर शक जाहिर किया था। अनिल का कहना था कि उनके तिजोरी की चाबी चोरी करके वारदात को अंजाम दिया गया। मौका मिलने पर आरोपी ने नकदी और कीमती आभूषण पार कर दिए गए। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर सुनील एवं उसकी पत्नी घर से बाहर जाती हुई दिखाई पड़ी। उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध नजर आई। सुराग लगाने पर पुलिस ने वह दोनों बुधवार को रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिए गए। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों के पास से चोरी हुई नकद समेत सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस टीम में निरीक्षक तुलसी राम पांडेय, उपनिरीक्षक संत प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश कुमार, शमुशल हसन समेत अन्य मौजूद रहे।