{"_id":"6761d1185921f8af0c0cd0d9","slug":"councilor-blocked-the-road-in-protest-against-street-vendors-jhansi-news-c-11-jhs1019-455451-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फुटपाथी दुकानदारों के विरोध में पार्षद ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फुटपाथी दुकानदारों के विरोध में पार्षद ने जाम की सड़क
विज्ञापन
कहा-बिना सत्यापन के दुकानें लग रहीं, दुकान में हो गई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ाबाजार में मंगलवार को छुट्टी के दिन फुटपाथी दुकानदारों की ओर से फुटपाथ घेरकर बैठने के विरोध में वार्ड 59 के पार्षद ने सड़क जाम कर दी। पार्षद ने कहा कि बिना दुकानदारों के सत्यापन के ही दुकानें लगाई जा रही हैं। दुकान में चोरी हो रही है। अधिकारियों के आश्वासन पर पार्षद मान गए।
पार्षद संजीव गुप्ता का कहना है कि बड़ाबाजार में मंगलवार को फुटपाथी दुकानदारों का बाजार लगता है। इसका दायरा भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इन फुटपाथी दुकानदारों का कोई सत्यापन नहीं होता है। बीते रविवार रात को ही एक बर्तन की दुकान में चोरी भी हो गई है। बीच डिवाइडर पर नगर निगम ने पार्किंग की जगह बनाई है। स्थायी दुकानदार नगर निगम को यूजर चार्ज दे रहे हैं मगर उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सहायक नगर आयुक्त पहुंचे। उन्होंने बुधवार को नगर आयुक्त से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर मार्ग खुलवाया।