{"_id":"586029654f1c1b2a41eeb7c0","slug":"corporations-were-filled-farewell-pukrayan-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमों भरी विदाई दे गया पुखरायां रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमों भरी विदाई दे गया पुखरायां रेल हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष-2016 झांसी रेल मंडल के लिए कुछ सुनहरे पल को लेकर आया तो कुछ पल वैसे भी रहे जिसे न तो रेलवे के अफसर याद रखना चाहेंगे और न ही यात्री। 20 नवंबर को तड़के 3.03 बजे पुखरायां और मलासा के बीच इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा गम भरी विदाई दे गया। इस हादसे में 14 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे, इसमें 152 यात्रियों की मौत व 200 से अधिक जख्मी हो गए। जो हादसे के शिकार बने, उनके लिए जिंदगी भर उसका दर्द बना रहेगा। रेलवे को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। तीन मई को केंद्र सरकार के निर्देश पर बुंदेलखंड के महोबा क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए वाटर टैंकरों को रतलाम से झांसी भेजा गया था। रेलवे यार्ड में खड़े रहे खाली टैंकरों पर कई दिनों की सियासत के बाद भी सूखे बुंदेलखंड को कुछ भी नहीं मिल सका। इस वाटर ट्रेन की कवरेज करने आए दिल्ली के फोटो जर्नलिस्ट रवि कनौजिया की करंट से मौत के बाद टैंकरों को आगरा भेज दिया गया। कोहरे से रेलवे को चपत लगी। कई दिन तक ट्रेनें लेट रहीं, इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस साल झांसी स्टेशन पर जरूर यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई।
ये रहीं उपलब्धियां
--------------------------
- झांसी-ग्वालियर-इंदौर-इटावा लिंक एक्सप्रेस का संचालन
- ललितपुर-खजुराहो वाया टीकमगढ़ नई रेल लाइन पर संचालन शुरू
- उच्च क्षमता के 54 सीसीटीवी कैमरे व मुख्य द्वार बैगेज जांच मशीन लगी
- वाई-फाई व वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा का लाभ
- प्लेटफार्म एक के दिल्ली एंड पर 32 मीटर शेड बढ़ा
- सभी प्लेटफार्मों के शेड पर पड़ी सीमेंट सीट की जगह प्रिंटेड जीआई (गोल्विनो आयरन सीट) सीट डालने का काम
- आरक्षण कार्यालय में टोकन प्रणाली
- स्टेशन के सामने यात्री शेड का निर्माण व टॉयलेट की सुविधा।
- एट-कोंच लाइन का विद्युतीकरण
ये नहीं हो सका
------------------
- कर्मचारियों व सामग्री की कमी के कारण कोच मरम्मत कारखाने में गति नहीं पकड़ सका काम।
- ला फास्टा के बंद होने से लजीज व्यंजनों को तरस रहे यात्री।
- रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर उपलब्ध नहीं हो सकी सुविधाएं।
- रेलवे स्टेशन के सामने मल्टी कांपलेक्स का निर्माण
- दो करोड़ की लागत से सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में पिच बनाने और मौजूदा बिल्डिंग के विस्तार का काम।
इनकी खूब हुई चर्चा
-------------------------
- बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त क्षेत्र महोबा में पानी पहुंचाने के लिए रतलाम से झांसी भेजे गए दस खाली टैंकर।
- खाली टैंकरों की कवरेज के लिए दिल्ली से आए इंडियन एक्सप्रेस के फोटो जर्नलिस्ट रवि कनौजिया की ओएचई करंट से मौत।
- रेलवे वर्कशाप कैंटीन में खाने की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल।
- रेलवे अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।
- रेलवे प्लेटफार्मों पर एमवीएम (कंपनियों की कॉफी व खानपान स्टाल) स्टॉलों का बंद होना।