फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona threat, bus travling

कोरोना के खतरे के बीच बसों में ऐसा सफर...अब तो बस कीजिए साहब

Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
corona threat, bus travling
बस स्टैंड से मोंठ के लिए रवाना हुई बस में जगह फुल होजाने के कारण खडे होकर सफर कर रहे यात्री, इसमें क?
झांसी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में नियमों का पालन करने में लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। बसों का हाल तो और भी बुरा है। बसों में यात्रा करने वाले यात्री न तो मास्क पहन रहे और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में बस स्टैंड से निकलने वालीं प्राइवेट बसों की स्थिति एक जैसी दिखी। बसों में जो भी यात्री बैठे थे, उनमें अधिकांश बिना मास्क लगाए हुए ही नजर आए। साथ ही बस में चालक सहित अन्य कर्मचारी भी बिना मास्क के ही थे। शारीरिक दूरी का नियम भी कहीं नजर नहीं आया। एक-एक सीट पर तीन-तीन यात्री बैठे हुए थे। बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बाद भी बसों में यात्री जागरूक नजर दिखे। किसी भी गाइडलाइन का पालन प्राइवेट बसों में नहीं कराया जा रहा है। न ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है न ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। बड़ी लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर 12.05 बजे स्थान : बस स्टैंड
टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली बस में शारीरिक दूरी नजर नहीं आई। इक्का-दुक्का यात्रियों को छोड़कर अधिकांश यात्रियों ने मास्क नहीं पहना था।
दोपहर 12.18 बजे स्थान : जेल चौराहा
झांसी से ललितपुर जेल चौराहा पहुुंची बस यात्रियों से भरी थी। यहां भी यात्रियों ने बस में मास्क नहीं पहना था। किसी भी तरह की शारीरिक दूरी यहां नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1.15 बजे स्थान : बस स्टैंड
झांसी से मोंठ जाने वाली बस में भी हालात इस तरह के नजर आए। यहां भी यात्री मास्क नहीं पहने थे। एक सीट पर तीन-तीन यात्री भी बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed