फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona screening in village

जिले में आए 850 लोग, कुछ की हुई स्क्रीनिंग, कुछ की नहीं

Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona screening in village
झांसी। दिल्ली, जयपुर और फरीदाबाद समेत देश के अलग-अलग राज्यों से हाल ही में लगभग 850 लोग जनपद लौटे हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुछ की स्क्रीनिंग की गई है। जबकि, कुछ की नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बाहर से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाए।
विज्ञापन

खुशीपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक हाल ही में मुरैना से लौटा है। इसी क्षेत्र के रहने वाले 27 और 30 साल के युवक भी दिल्ली से लौटे हैं। फरीदाबाद में ड्राइवरी करने वाला एक 37 वर्षीय युवक भी फरीदाबाद से लौटा है। वहीं, इतवारीगंज में रहने वाला 32 वर्षीय युवक जयपुर से आया है। कंट्रोल पर फोन करके लोगों ने इन युवकों के बाहर से शहर आने की सूचना दी थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी युवकों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। किसी में भी खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण नहीं मिले। फिर भी सभी युवकों को 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, मोंठ संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने ग्राम पनारी, टांडा, सेना, कुम्हरारर, सौजना, खिरिया घाट, बघोनिया, अटरिया में करीब 118 बाहरी व्यक्तियों की जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमित मिसुरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई। वहीं, चिरगांव में 113 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। भदरवारा खुर्द में रविवार रात दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लौटे लगभग 40 श्रमिकों के वापस गांव लौटने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सबकी स्क्रीनिंग कराई और 14 दिनों तक घरों में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर के संवाददाता के अनुसार कस्बे में बाहर से आने वालों की संख्या 200 से भी आगे निकल गई है। एसडीएम टहरौली ने अधिशासी अधिकारी को बाहर से आने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग पर स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन से सही तरीके के स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है। इसी तरह, भंडरा संवाददाता के मुताबिक ग्राम खिलारा में 12, धायपुरा में 28, बसरिया में 13, बिरगुआं में 32, भंडरा में 45, देवरीघाट में 35, हरपुरा में 37, पंचमपुरा में 20, मथुपुरा में 60, पठा में 45, खकौरा कुअरपुरा में 41 लोग गांव में आ गए। ग्रामों प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। हालांकि, कोई चिकित्सक जांच करने नहीं पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने गांव-गांव में परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed