फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona sample for ten labour

जिले में गुजरात, दिल्ली, राजस्थान से आए दस मजदूरों के लिए सैंपल

Sat, 11 Apr 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona sample for ten labour
corona sample for ten labour
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में बाहर से आने वाले लोगों की तलाश लगातार जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुजरात, राजस्थान, दिल्ली आदि स्थानों से आकर गांवों में ठहरे 10 मजदूरों को पैरामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिले में बाहरी प्रांतों से हजारों की संख्या में मजदूर पहुंचे थे। इन मजदूरों की तलाश के लिए लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों का दौरा कर रही हैं। सीडीओ के नेतृत्व में गांव-गांव हाउस मैपिंग का भी काम चल रहा है। शनिवार को टीम को जिले के अलग-अलग ब्लॉक के गांव में 10 ऐसे मजूदर मिले, जो लॉकडाउन के बाद बाहरी प्रांतों से आकर गांव में ठहरे हुए थे। इनमें कोई मजदूर गुजरात, तो कोई राजस्थान, दिल्ली से आया है। टीम ने कोरोना की संदिग्धता को देखते हुए सभी मजदूरों को पैरामेडिकल कॉलेज में भेजा है। वहां मजदूरों को भर्ती किया गया है। इन मजदूरों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की संदिग्धता के चलते सजगता बरती जा रही है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना संक्रमण की संदिग्धता के चलते पैरामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बीते दिनों सर्दी, खांसी और जुकाम होने पर पांच लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही इन मरीजों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को घर भेजते हुए क्वांरटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
20 लोगों को भेजा शेल्टर होम
चित्रा चौराहे पर भटक रहे 20 लोगों को नगर निगम की टीम ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज स्थित आश्रय स्थल भेजा। साथ ही इन लोगों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि नगर निगम की टीम को 20 लोग चित्रा चौराहे पर मिले, जिन्हें आश्रय स्थल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed