{"_id":"5eb852cf8ebc3e90984db3b7","slug":"corona-positive-woman-family-had-gone-bhopal-jhansi-news-jhs16644317","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को दिखाने बेटे के साथ भोपाल गए थे कोरोना पॉजिटिव महिला के पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को दिखाने बेटे के साथ भोपाल गए थे कोरोना पॉजिटिव महिला के पति
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona positive woman family had gone bhopal
Link Copied
झांसी। गरौठा की जिस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उसके पति अपने बेटे के साथ भाई को दिखाने के लिए अप्रैल में भोपाल गए थे। उनके भाई कैंसर के मरीज थे। वहां से 15 अप्रैल को सभी झांसी लौटे थे। इसके बाद 20 अप्रैल को फिर तबीयत खराब होने पर भाई को मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। 21 को वह घर आ गए थे और उसी दिन उनकी मौत भी हो गई। अब महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी परिजनों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
गरौठा निवासी 54 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों ने महिला की हिस्ट्री खंगाली तो महिला के परिजनों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनके बेटा को भी कैंसर है। महिला के पति के भाई का परिवार शिवाजी नगर में रहता है। 59 वर्षीय भाई भी कैंसर से पीड़ित होने पर उनको डॉक्टर को दिखाने के लिए कोरोना पॉजिटिव महिला के पति और बेटे भोपाल गए थे। आठ अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक वो भोपाल में ही रहे। इसके बाद 15 अप्रैल को सभी झांसी लौट आए। फिर अचानक 20 अप्रैल को भाई की फिर तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। 21 अप्रैल को वह घर आ गए। बताया गया कि उसी दिन उनकी मौत हो गई। रविवार को जब महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई तो उनके और शिवाजी नगर निवासी भाई के परिवार के सभी 14 सदस्यों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।